फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह तक न्याय नहीं मिला तो महिला ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में महिला दो माह तक थानों के चक्कर लगाती रही, एसपी से लेकर अन्य अधिकारियों के पास भी गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार महिला ने जहर निगल लिया। आनन-फानन में महिला को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। उधर, आनन-फानन में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक फाइनेंस आफिस में काम करती थी, लेकिन वहां का माहौल देखकर नौकरी छोड़ दी। महिला का आरोप है कि वहां पर तैनात एक महिला ने उसके साथ गलत कार्य करवाने की कोशिश की। अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस मामले की शिकायत 5 जून को सदर थाने में दी थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि अब आरोपी उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। न्याय नहीं मिलने पर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। बाद में उसे कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने रेखा, सेवा राम, सुभाष, राजबीर, अनिल व रणदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नए थाने बनने के फेर में अटका महिला का न्याय
महिला ने 5 जून को सदर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन यहां पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने 22 जून को एसपी को पत्र देकर जांच महिला थाना से कराने की अपील की। इसी दौरान करनाल में नए थाने बन गए, इनमें सेक्टर-32,33 थाना भी शामिल है। एरिया को लेकर बाद में इस मामले को इस थाने में भेज दिया गया। इसी कारण महिला न्याय को भटकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें