फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपुर कुटिया के पिलर विवाद में व्यापार मंडल के प्रधान की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-13 की आनंदपुर कुटिया में दीवार के साथ पिलर बनाने का एतराज जताने पर साथ लगते मकान वासियों के साथ कुटिया पक्ष के लोगों का झगड़ा हो गया। कुटिया पक्ष की तरफ से पक्ष रखने वाले हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा की लोगों ने पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गलत बताते हुए मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शांत किया। देर रात दोनों ही पक्षों को बुलाकर समझौता कराने के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। रात में व्यापार मंडल के प्रधान की ओर से तीन लोगों गगन, भानू और संजीव के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष : कॉमन दीवार को बिना पूछे गिराया
गगनदीप का कहना है कि हमारी दीवार कुटिया की दीवार कॉमन है। बुधवार सुबह सत्संग भवन बनाने के लिए कुटिया के श्रद्धालुओं ने दीवार को गिरा दिया। उन्होंने उससे फोन पर कई दिन पहले सूचना दी थी, जिसके जवाब में उसने बैठकर बात करने के लिए कहा। बातचीत से कोई न कोई बीच का हल निकलता। उसी दौरान दीवार गिराए जाने पर जब उसकी भाभी और भतीजे ने रोका तो उनके साथ मारपीट की गई।
दूसरा पक्ष : खुदाई रोकते हुए धक्का-मुक्की पर आए
कुटिया के भाईजी ने बताया कि आश्रम के लिए पिलर बनाया जाना है। जब पिलर के लिए खुदाई कर रहे थे तो पड़ोसियों नेे गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की की और व्यापार मंडल के प्रधान की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी गई । दादागिरी करते हुए भाईजी को गाली निकाल रहा था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले की थी हां : प्रधान
हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने बताया कि उनके घर के सामने कुटिया बनी हुई है। एक सप्ताह पहले बैठक में तय हुआ कि पिलर बनाया जाना है। पड़ोसी ने इसके लिए हां भरी थी। बुधवार को कुटिया वाले मुझे बुलाकर ले गये और बताया कि पड़ोसी गाली-गलौच कर रहे हैं। वहां पर उसके साथ भी हाथापाई करते हुए पिटाई कर दी। मामले की सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
व्यापारी नेता कृष्ण कुमार तनेजा के शिकायती पत्र के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसी के आधार पर जांच की जा रही है, जांच में दोषी पाए जाने पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । -विजय कुमार, थाना प्रभारी।
देर रात आरोपियों के घरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी
करनाल। व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा देर रात करीब साढ़े बारह बजे एसपी सुरेंद्र भौरिया से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शहर में अफवाह फैलाई जा रही है कि हमारा समझौता हो गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं, इसीलिए उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसपी सुरेंद्र भौरिया ने थाना सिविल लाइन के एसएचओ से घटना के बारे में जानकारी की। उसी के बाद एफआईआर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उसी के बाद सीओ सिटी के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम आरोपियों की गिरप्तारी के लिए उनके सेक्टर पांच स्थित आवास पर पहुंचीं लेकि न वह घर पर नहीं मिले। व्यापारी नेता तनेजा का कहना है कि वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। कई पार्षद तथा अन्य लोग बिरादरी की दुहाई देकर समझौते के लिए आए थे। देर रात तक पंचायत बैठी लेकिन उनके साथ किसी भी तरह का समझौता करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें