तरावड़ी में बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी बाइक व रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तरावड़ी निवासी नवीन ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। 15 मई को शाम के समय वह घर वापस आ रहा था तो उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल, उसकी बाइक व एक हजार रुपये छीनकर ले गए। उसकी बाइक पर आइसक्रीम की पेटी रखी हुई थी उसे भी साथ ले गए।