सोमवार की शाम विश्वकर्मा चौक स्थित जय अंबे टेलीकॉम शॉप पर एक युवक मोबाइल कवर लेने के लिये आया। इसी वक्त दुकानदार का पुत्र दुकान पर बैठा हुआ था और दुकानदार कुछ काम के लिये बाहर गया हुआ था। जब वह बाहर से वापस लौटा तो दुकान के शोकेश से मोबाइल फोन गायब थे। दुकानदार ने अपने बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक युवक मोबाइल कवर लेने के लिये आया था। दुकानदार अजय सिंगला ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक ब्लू कलर की जाकेट पहने युवक दुकान के अंदर घुसा हुआ है। मोबाइल चोरी कर अपनी जैकेट में छीपा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दुकानदार चोर की तलाश में रेलवे रोड पहुंचा। जहां उसे मोबाइल चोर नजर आया। अजय ने अपने साथियों के साथ उसका पीछा किया। उसे विश्वकर्मा चौक के पास ही दबोच लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। अजय ने बताया कि उसकी दुकान से कल भी मोबाइल चोरी हुए थे लेकिन उसने किसी को यह बात नहीं बताई। चोर ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया और वह मौके पर दबोच लिया। इस बार चोर के साथ उसका दूसरा साथी भी पकड़ा गया। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि दुकानदार ने चोरी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।