लोगों के बैंक खाता लेकर साइबर ठगो को देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, चीन में बैठे ठगों से जुड़े हैं तार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रवासी मजदूर व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बैंक खाता कमीशन के आधार पर लेकर साइबर ठगों को देने वाले चार आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें करनाल के आशीष के अलावा तीन आरोपी दिल्ली के हैं, इन आरोपियों ने 20 से ज्यादा बैंक खाता साइबर तो को दिए हैं। आरोपियों के चीन में बैठे साइबर ठगों से संपर्क थे।
साइबर थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अब तक की जांच में सामने आया है कि टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से आरोपी चीन के साइबर ठगों को बैंक खातों की डिटेल देते थे। जिस व्यक्ति का बैंक खाता कमीशन पर लिया जाता था उसकी पासबुक डेबिट कार्ड और चेक बुक भी अपने पास ले लेते थे।
दिल्ली में पुलिस ने जिस आरोपियों को दबोचा उसके पास से बरामद हुए एक लैपटॉप और बैंक खातों की पासबुक से यह तथ्य सामने आए हैं।
ऐसे करते थे ठगी
साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, आरोपी जिस व्यक्ति का बैंक खाता किराए पर लेटे थे उसी में ही रुपए मंगवाए जाते थे। इसके बाद बीट गेट एप से राशि चीन को भेजी जाती थी। एक बार में करीब दो लाख रुपये तक का भुगतान किया जाता था। बताया जा रहा है कि करीब 95 हजार रुपए संबंधित व्यक्ति को भी देते थे। ऐसे कितने लोग और जुड़े हुए हैं इसको लेकर जांच चल रही है।