फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेंदबाजी में बुलंदियां छूने को तैयार क्रिकेटर अभय नरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ये करते है गेंदबाजी
विज्ञापन

सुखदेव चौहान
करनाल। कर्ण नगरी का युवा क्रिकेटर अभय नरवाल अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा की मिसाल बना हुआ है। अभय 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है। वह विश्व के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन

करनाल के नरु खेड़ी निवासी अभय ने बताया कि उन्होंने कोच सुमित नरवाल की प्रेरणा से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वह करीब सात सात से उन्हीं के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। अभी वह आरएस स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। अंडर 16 व 19 में वह बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत नाम कमा चुके हैं। वह रोजाना 19 किलोमीटर का सफर तय करके अपने खेड़ीनरु गांव से निशान पब्लिक स्कूल की क्रिकेट अकादमी में आते हैं। अभय ने बताया कि वह गेंदबाजी के लिए समय-समय पर करनाल के उभरते सितारे अंशुल कांबोज से भी परामर्श लेते है। उन्होंने बताया कि रणजी शिविर के दौरान भी उनका अंशुल के साथ अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने बेहतर व सटीक गेंदबाजी के गुर अंशुल से ही सीखे हैं। उनके पिता विजेंद्र सिंह किसान हैं तथा बड़ा भाई ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन


अभय की उपलब्धियां
- गेंदबाजी की स्पीड स्टार प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
- अंडर 16 में फरीदाबाद शिविर के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
- अंडर 19 में राज्य स्तरीय शिविर में पांच विकेट लिए।
- रणजी शिविर के दौरान गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें