फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीपीयू थाने में है, अस्पताल में नहीं हो रहे एक्स-रे

Wed, 16 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। सरकारी अस्पताल में 5 जुलाई की रात को चोरों ने एक्सरे विभाग के कमरे में रखे सीपीयू को चोरी करने की कोशिश की। कर्मचारियों ने उसे रंगेहाथों काबू कर लिया। पुलिस चोरों के साथ सीपीयू भी ले गई। सीपीयू नहीं होने से मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 40 से 50 लोग एक्सरे करवाने आते हैं। उन्हें लाैटना पड़ रहा है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी सीपीयू अस्पताल प्रबंधन को नहीं मिल पाया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में सुपुर्दगी की दरखास्त की गर्ई थी, जिसकी रिपोर्ट हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही बरामद सामान अस्पताल प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें