फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 21 से चंडीगढ़ में होगा भाकपा का महाधिवेशन

विज्ञापन
1010 भाकपा कार्यालय पर महाधिवेशन की जानकारी देते पदाधिकारी।
विज्ञापन
करनाल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां महाधिवेशन 21 से 25 सितंबर तक किसान भवन चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। 21 सितंबर को मोहाली सेक्टर-65 की सब्जी मंडी में एक विशाल रैली होगी। इसमें पंजाब के साथ-साथ हरियाणा से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र 22 सितंबर को सुबह किसान भवन चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। पार्टी की नेशनल कौंसिल के सदस्य कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने करनाल में एमसी कॉलोनी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी। इस अवसर पर पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला सचिव कामरेड जिले सिंह पाल , जिला सहायक सचिव कामरेड धर्म पाल सिरसी व अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें