फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृषि यंत्रों के लिए 20 तक जमा कराएं दस्तावेज

Sat, 20 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने वाले चयनित किसानों को अपने दस्तावेज 20 सितंबर तक जमा करवाने होंगे। कृषि उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने जानकारी दी कि जिन किसानों का ऑनलाइन परमिट अभी जारी नहीं हुआ है, वे भी आवश्यक दस्तावेज (हरियाणा में पंजीकृत ट्रैक्टर की आरसी सहित) 20 सितंबर तक जमा करवा लें। समय पर दस्तावेज न देने पर परमिट रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही सहायक कृषि अभियंता कुलबीर सिंह ने बताया कि कृषि यंत्र खरीदने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है। किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, करनाल या सहायक कृषि अभियंता कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें