फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सीपीआई का समर्थन

Mon, 09 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पुरजोर समर्थन देने की घोषणा की है। यह हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों ने बुलाई है। सीपीआई(एम) के जिला सचिव जगपाल राणा ने बताया कि पार्टी इस हड़ताल में पूरी मजबूती के साथ शामिल रहेगी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), खेत व ग्रामीण मजदूर संगठन भी आंदोलन का हिस्सा होंगे। जगपाल राणा ने कहा कि छात्र, युवा, महिला, विकलांग और दलित संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। श्रमिक विरोधी श्रम संहिता, वीबी ग्राम जी कानून, परमाणु शांति कानून, बिजली संशोधन बिल, बीज बिल, मुक्त व्यापार समझौते जैसी नीतियों के विरोध और सकारात्मक मांगों को लेकर ये हड़ताल जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें