इंद्री थाना पुलिस ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुराचार करने के आरोपी निजी स्कूल के प्रिंसिपल को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं कोर्ट ने आरोपी का पॉलिग्राफ टेस्ट करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि इंद्री के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने स्कूल के ही प्रिंसिपल पर दुराचार का आरोप लगाया था। बच्ची के मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो चुकी है।
इन्द्री पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़ित छात्रा से प्रिंसिपल और घटनास्थल की भी पहचान करवा ली है।
जिसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के साथ-साथ उसका पॉलिग्राफ टेस्ट कराने के निर्देश अदालत ने दिए।