फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिनदहाड़े कूरियर संचालक पर चलाई गोली, बची जान

विज्ञापन
दिनदहाड़े कूरियर संचालक पर चलाई गोली, बची जान
विज्ञापन
- एक आरोपी ने कूरियर संचालक के सिर में मारा सरिया, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रंजिश के चलते दिनदहाड़े न्यू चार चमन में बाइक सवार तीन युवकों ने श्रीराम कूरियर सर्विस के संचालक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने संचालक के सिर में सरिया मारा। गोली की आवाज सुनकर आस पास के दुकानदार मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। डीएसपी नायब सिंह सहित सिटी व सिविल लाइन थाना प्रभारी व सीआईए टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ढाकवाला गुजरान निवासी रोहित ने बताया कि न्यू चार चमन में उसका श्रीराम कूरियर सर्विस के नाम से कार्यालय है। उसका 20 दिन पहले आरोपी दीपक देशवाल के भाई के साथ कर्ण विहार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बारे में उनका सेक्टर-32 थाने में समझौता भी हो गया था। मंगलवार दोपहर दो बजे वह अपने कार्यालय के बाहर खड़ा था। तभी बाइक पर तीन युवक आए और गाली देकर उसे बुलाया तो उसने बाइक सवार आरोपियों की तरफ देखा।
विज्ञापन

आरोपियों में से दो युवकों के पास देसी पिस्तौल थी और एक के हाथ में सरिया था। उनमें से दो युवकों ने उस पर फायर कर दिया। वह अचानक झुक गया जिससे गोली आगे निकल गई। तीसरे आरोपी ने उस पर सरिये से वार कर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी दीपक देशवाल है जो कर्ण विहार का रहने वाला है। मौके से पुलिस ने गोली का एक खोल बरामद किया है।
विज्ञापन


इस वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके। वहीं पीड़ित ने जिस युवक का नाम पुलिस को बताया है उसके ठिकानों पर भी पुलिस दबिश दे रही है।



गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- नायब सिंह, हेडक्वार्टर डीएसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें