काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन करते वकील।
जस्टिस पर जूता फेंकने की घटना से गुस्साए वकील, काली पट्टी लगाकर जताया विरोध
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर कोर्ट रुम में जूता फेंकने की कोशिश पर वकीलो ने निंदा की है। करनाल के बार परिसर में वकीलों ने इस घटना के विरोध में काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने कहा कि ये घटना सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला है।
एडवोकेट अंग्रेज सिंह सोनिया तंवर राजकुमार और अन्य ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। मामले में आरोपी वकील ने गलत व्यवहार किया है। उनका कहना है कि इस घटना ने पूरे राष्ट्र को शर्मिंदा किया है। एक वकील की संकीर्ण मानसिकता के कारण पूरा राष्ट्र शर्मसार हुआ है। इससे आमजन में भी निराशा आई है। आरोपी वकील का केवल लाइसेंस कैंसिल करना ही कार्रवाई नहीं है उसके खिलाफ मुकदमा भी चलाया जाना चाहिए।