फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसकर दंपती पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अंधेड़ा गांव स्थित एक घर में घुसकर पड़ोसियों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी और महिला के कपड़े फाड़ दिए। वारदात के बाद पीड़ित महिला ने डायल 112 को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


अंधेड़ा गांव निवासी पीड़ित महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 25 मार्च होली वाले दिन रात साढ़े 10 बजे वह और उसके पति घर पर थे। उन्हें अचानक गेट तोड़ने की आवाज आई। वह बाहर देखने गई तो देखा कि अंकित, दीपक व बलविंद्र गेट के ऊपर से कूदकर जबरदस्ती उनके घर पर घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसका पति कमरे से बाहर आ गए। तभी दीपक ने गेट खोल दिया। फिर ओम पाल, अभिनव, मुकेश व अन्य दो-तीन लोग उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसे छोड़कर उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह पति को छुड़वाने गई तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। तभी उसके परिवार व पड़ोस के लोग एकत्रित होने के बाद आरोपी निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें