करनाल। घर में घुसकर चार आरोपियों ने एक युवक व एक नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी चाकू मारकर फरार हो गए। जिसके परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर आए। दोनों घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
न्यू वाल्मीकि कॉलोनी हांसी रोड निवासी रतन ने शहर थाना पुलिस को बताया कि 25 मार्च को उसका लड़का दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पर हर्ष निवासी राजखीरी पानीपत का रहने वाला लड़का उनकी कॉलोनी में किराए पर रहता है। जिसने शराब के नशे में उसके लड़के के साथ गालीगलौज की। उसके बाद उसका लड़का अपने घर आ गया। फिर हर्ष अपने साथ चार-पांच लड़के लेकर उसके घर में घुस गया और उसके लड़के पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पोती कावद व उसके बड़े बेटे रूबल पर चाकू से वार किए। जिसके बाद वहां से भाग गए। संवाद