करनाल। सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को स्वदेशी संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पालक सतीश चावला ने कहा कि देश की उन्नति स्वदेशी प्रेम और स्वावलंबन के साथ आत्मनिर्भरता के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी निर्भरता विदेशी सामान से कम करनी पड़ेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने लोगों से स्वदेशी सामान को खरीदने की अपील की। साथ ही लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने की शपथ दिलवाई। श्रवण विकलांग केंद्र की चेयरमैन मेघा भंडारी, पार्षद संकल्प भडारी, विपिन अरोड़ा, अनिरुद्ध कालड़ा आदि उपस्थित रहे। संवाद