फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चेक बाउंस के मामले में पार्षद उम्मीदवार का पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम वार्ड दो के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी महिला के पति विकास कांबोज को सेक्टर-32 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। सेक्टर-32 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विकास पर चेक बाउंस का एक मामला चल रहा है।
इस मामले में तारीख पर न जाने के कारण उसके वारंट जारी हो रहे थे। इस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस शनिवार सुबह विकास के घर पर गई थी। विकास वहां नहीं मिला तो पुलिस ने उसे एक घंटे के अंदर सेक्टर-32 थाने में आने के लिए कहा था। इसके बाद विकास थाने में पहुंच गया तो उसकी गिरफ्तारी की बात शहर में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा, पूर्व विधायक राकेश कांबोज सहित अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार आज दबाव की राजनीति और डराने का काम कर रही है। सभी ने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। विकास कांबोज भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं, उनका कहना है कि भाजपा के लोग उस पर जानबूझ कर दबाव बना रहे हैं। जब से वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं तब से उन्हें परेशान किया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें