फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धमकी देने वाले पर कार्रवाई न होने से पार्षद नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने काम रखा निलंबित, निकाय मंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगरपालिका के प्रधान हैप्पी लक गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रधान व नगर पालिका पार्षद खफा हैं। इसके विरोध में नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने काम निलंबित रखा। सोमवार को सभी पार्षदों की बैठक हुईं और बाद सभी निकाय मंत्री कमल गुप्ता से करनाल कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी मिले और ठोस कार्रवाई की मांग की।
नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता को दो दिन पहले एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने से नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी गुप्ता व पार्षदों की बैठक बुलाई और घटना की निंदा की। पुलिस के रुख से भड़के नगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने दफ्तर में हड़ताल शुरू कर दी। नगर पालिका सचिव प्रिंस मेंहदीरत्ता ने बताया कि चेयरमैन को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नगरपालिका में वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चेयरमैन हैप्पी गुप्ता ने भी पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन बीत जाने के बाद भी धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार है तो आमजन की सुनवाई कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद को भी मिली जान से मरने की धमकी

पार्षद सोमनाथ ने आरोप लगाया कि रघुबीर विहार निवासी एक पुलिस कर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी और गालियां दी। उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दे दी है, लेकिन पुलिस उसे ही धमका रही है। चेयरमैन और पार्षदों के साथ हो रही घटनाओं और अपनी सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा देने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें