फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार, महंगाई होंगे भाजपा के मुख्य मुद्दे

Mon, 30 Dec 2013 12:17 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया वे लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ज्यादा सतर्क रहे ताकि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता ज्यादा आसान हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश की जनता मोदी को देश का प्रधानमंत्री मान चुकी है और लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रही है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अवैध मतदान करवाने के लिए कुछ पार्टियों ने फर्जी वोट बनवाए हुए हैं और बीएलए-2 और बूथ समिति के सदस्यों को चाहिए कि वे उनकी पहचान कर उनको मतदाता सूची से कटवाए ताकि अवैध मतदान न हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्येक युवा को अपना वोट बनवाना चाहिए और बूथ कमेटी के सदस्यों को चाहिए कि वे सभी युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें।

मनोहर लाल खट्टर आज रायल पैलेस बाबैन में आयोजित बीएलए-2 और बूथ समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सदस्यों को चुनावों की रणनीति समझाने के अलावा उन्हें चुनावी टिप्स दे रहे थे। इस प्रशिक्षिण शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाग लेने से लाडवा विधानसभा प्रभारी डॉ. पवन सैनी का कद काफी बढ़ गया है।

इस अवसर पर डॉ. पवन सैनी, डॉ. नौरंग सैनी, बाबैन मंडल प्रमुख सुरेश कश्यप, लाडवा प्रमुख गुरदेव सिंह, पिपली प्रमुख बरखा राम के अलावा अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें