फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 13 डिफाल्टरों की दुकानें सील करेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की दुकानों का किराया न भरने वाले किराएदारों की दुकानों को सील करने की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। निगम के प्रवर्तन दल ने 13 बकाया किराएदारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में इन बकायादारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है, इसके बाद नगर निगम इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई करेगा। इनमें 10 दुकानें गांव उचानी, एक राम नगर और दो दुकानें गांव कंबोपुरा में स्थित हैं। इन दुकानों पर निगम का करीब 10.08 लाख रुपये का किराया बकाया है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इन किराएदारों को अंतिम नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने के लिए कहा गया था लेकिन नोटिस का पालन नहीं किया गया। अब नगर निगम का प्रवर्तन दल इन दुकानों को सील कर कब्जे में लेगा। इन किराएदारों के विरुद्ध हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दुकान के किराए की वसूली संबंधित किराएदार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दुकानदारों पर है बकाया किराया-

1. दुकान नंबर 1, गांव उचानी, रूप चंद-36251 रुपये

2. दुकान नंबर 2, गांव उचानी-सुरिन्द्र 19599 रुपये

3. दुकान नंबर 3, गांव उचानी, जसबीर-25044 रुपये

4. दुकान नंबर 5, गांव उचानी, सावित्री-26778 रुपये

5. दुकान नंबर 6, गांव उचानी, सावित्री-48008 रुपये

6. दुकान नंबर 7, गांव उचानी, राम प्रकाश-24776 रुपये

7. दुकान नंबर 8, गांव उचानी राजबीर 26778 रुपये

8. दुकान नंबर 9, गांव उचानी, सुनील कुमार-60275 रुपये

9. दुकान नंबर 15, गांव उचानी, रमेश-62746 रुपये

10. दुकान नंबर 16, गांव उचानी, प्रेमचंद-48856 रुपये

11. दुकान नंबर 8, राम नगर, मनोज कुमार-579083 रुपये

12. दुकान नंबर 1, गांव कम्बोपुरा, रजिन्द्र कुमार-37187 रुपये

13. दुकान नंबर 2, गांव कम्बोपुरा, ईशम सिंह-13193 रुपये



वर्जन-
सभी डिफॉल्टर दुकान का किराया एक सप्ताह के अंदर नगर निगम कार्यालय में जमा करवा दें और दुकान को सील होने से बचा लें। वरना नगर निगम दुकान को सील कर उसे कब्जे में ले लेगा।
- डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें