फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पार्कों का कायाकल्प करेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम पार्कों में मॉड्यूलर चिल्ड्रन प्ले कार्नर बनाएगा। पार्कों में इनके निर्माण के लिए तीन सेक्टराें के पार्कों को चुना गया। इन तीन सेक्टरों के सभी पार्कों में मॉड्यूलर चिल्ड्रन प्ले कार्नर बनाया जाएगा। इन प्ले कॉर्नर की खासियत यह है कि इन्हें बच्चों के खेल से जुड़ी जरूरतों का बारीकी से ध्यान रखते हुए तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के 20 वार्डों के पार्कों को संवारने की योजना भी पूरी हो गई है। इन दोनों ही काम के टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही इन पर काम शुरू किया जाएगा।
सेक्टर-7, 8 और 9 के सभी पार्कों में मॉड्यूलर चिल्ड्रन प्ले कार्नर बनाए जाएंगे। जिस पर करीब 25 लाख लाख रुपये का खर्च आएगा। इन प्ले कॉर्नर में झूले, स्लाइड, सीसॉ, मेरी गो राउंड जैसे खेल उपकरण होंगे तो बच्चों के शारीरिक विकास में सहायक होंगे। नगर निगम की ओर से इसका टेंडर जारी कर दिया गया। सेक्टराें में मॉड्यूलर चिल्ड्रन प्ले कार्नर के साथ ही इसे शहर के अन्य पार्कों में भी लागू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


शहर के सभी 20 वार्डों के पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा। वार्ड-7, 8 और 10 के सभी पार्कों में घास लगाई जाएगी। जिस पर करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही वार्ड-11 से 20 तक के सभी पार्कों में भी घास लगेगी। जिस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वार्ड-9 के सभी पार्काें में करीब सात लाख रुपये की लागत से घास लगाई जाएगी। इसके साथ ही वार्ड-2 के पार्क का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसपर करीब 15 लाख रुपये का खर्च किया जाएगा। इस पार्क की हालत बेहद खराब थी, जिसे अब पूरी तरह से संवार दिया जाएगा।

सबसे बड़े अटल पार्क का होगा बेहतर रखरखाव
शहर के सबसे बड़े अटल पार्क सेक्टर-8 और 9 फेज-2 की चहारदीवारी, द्वार, इंटरलॉकिंग टाइल, ग्रिल और तीन वर्ष का रखरखाव सेक्टर-12 में जाट भवन के सामने पार्क की चहारदीवारी और फेंसिंग का काम काम होगा। इस काम में खर्च होने वाली टेंडर की रकम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। निगम का कहना है कि इन दोनों कामों के टेंडर तो जारी दिए गए, लेकिन उनमें काम की अनुमानित कीमत का जिक्र नहीं है। हालांकि एक अनुमान इस काम करीब 35 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है।
विज्ञापन


शहर के सभी पार्कों के सुंदरीकरण के साथ ही सुविधाओं से लैस करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। जल्द ही इन पर काम शुरू किया जाएगा। - अभिषेक मीणा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें