फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालकों को आवेदन के लिए 3 दिन का मौका, 14 को होगा ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डेयरी शिफ्टिंग मामले में नगर निगम सख्त रवैया अपना रहा है। 14 फरवरी ड्रा की तारीख तय करने के साथ ही डेयरी संचालकों को तीन दिन में आवेदन का अंतिम मौका दिया गया है। ड्रा के बाद आवेदन न करने वाले डेयरी संचालकों पर सख्ती की जाएगी और उन्हें शहर के बीच डेयरी नहीं चलाने दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से नगर निगम डेयरी शिफ्टिंग को लेकर काम कर रहा है। सर्वे के दौरान चिह्नित 185 डेयरी संचालकों को नोटिस देकर 188 प्लाटों के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें से मात्र 48 ने ही आवेदन किए। डेयरी शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम वर्ष 2003 से प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक प्रयास सफल नहीं हो सके। डेयरी शिफ्ट प्रोजेक्ट पर नगर निगम के खाते से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कई बार निगम का सदन इस पर मुहर लगा चुका है। इस बार देखना है कि अधिकारियों के दावे धरातल पर कितना खरा उतरते हैं या पहले की तरह डेयरी संचालकों की मनमानी चलती रहेगी। यदि ऐसा होता है तो 17 साल बाद डेयरियां शहर से बाहर शिफ्ट होंगी।
पिंगली में होंगी डेयरियां शिफ्ट
नगर निगम की ओर से गांव पिंगली में डेयरी शिफ्टिंग को लेकर जमीन ली गई थी। इतना ही नहीं इस पर काम भी शुरू किया गया। प्लॉट काटे गए और सड़कों का जाल भी बिछाया गया। इसके साथ ही सीवरेज समेत ट्यूबवेल तक की व्यवस्था की गई, लेकिन देखभाल नहीं होने के कारण और डेयरियां शिफ्ट नहीं होने के कारण आज सड़कें उखड़ चुकी हैं और निगम की ओर से बनाए गए कमरे भी अब जर्जर होने लगे हैं।
विज्ञापन

37 डेयरी संचालकों को अलाट हुए थे प्लाट
बता दें कि नवंबर 2017 में निगम ने 37 डेयरी संचालकों को प्लॉट अलॉट किए गए थे। पिंगली गांव में डेयरी संचालकों और अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया चली, लेकिन बाद में सामने आया कि कुछ संचालक पशुओं की संख्या अधिक दिखाकर बड़े प्लॉट ले गए। इसलिए इसे रद्द कर दिया गया। वर्ष 2003 में शहरी नगर निकाय मंत्री ने पशु डेयरियों को शहर से शिफ्ट करने की घोषणा की थी।
प्रोजेक्ट 3.33 करोड़ रुपये खर्च
कार्य लागत
131 बिघा जमीन 1.09 करोड़
रजिस्ट्रेशन फीस 6.59 लाख
सीवरेज व सड़कों 52.85 लाख
सिविल वर्क 43.19 लाख
बिजली निगम 10.10 लाख
इंटरलॉकिंग टाइल 93.44 लाख
दो कमरे 17.78 लाख
कुल 3.33 करोड़
नये ले आउट में बड़े प्लॉट 188
निगम ने पिंगली गांव में 131 बीघा जमीन खरीदी थी। शुरुआत में यहां डेयरियों के लिए 222 प्लॉट रिजर्व किए गए थे, जबकि आठ प्लॉट बूथ के लिए छोड़े गए थे। बाद में डेयरी संचालकों ने बड़े प्लॉटों की मांग तो इनकी संख्या 188 कर दी गई। बाद में फिर से नया ले आउट बना। इसमें डेयरी के लिए प्लॉट तो 188 ही रहेंगे, लेकिन आठ बूथों को हटा दिया गया है। अब 188 प्लाट ही हैं।
डेयरी मामले में तीन दिन तक आवेदन करने का समय दिया है। 14 फरवरी को प्लाटों का ड्रा निकाला जाएगा। इसके तुरंत बाद डेयरियां पिंगली में शिफ्ट करवा दी जाएगी। यदि इसके बाद भी कोई शहर में डेयरी चलाता मिला तो उसको चलाने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। -निशांत यादव, डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें