करनाल। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की। रणदीप राणा ने कहा कि सरकार को बाढ़ से फसल नुकसान, व्यक्ति की मृत्यु, क्षतिग्रस्त घर और पशुधन क्षति पीड़ितों को आर्थिक सहयता देनी चाहिए। इसके लिए आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने राज्य सरकार को ज्ञापन साैंपा। इस मौके पर कृष्ण बजाज, रिशा नैन, बब्बू और नबी छाबरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद