फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कबड्डी हॉल की स्थिति देख भड़कीं निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्ण कैनाल, सेक्टर-13 सड़क, कबड्डी हॉल और तालाब का किया निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को पांच परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसमें कैलाश गांव स्थित हॉकी स्टेडियम, गांव दहा स्थित पौंड का सुंदरीकरण, सेक्टर-13 में सड़क सुदृढ़ीकरण और कर्ण कैनाल की सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

सबसे पहले कबड्डी हॉल का निरीक्षण कर किए गए कार्य की गुणवत्ता देखी। हॉल का दौरा किया और जो-जो कार्य किए गए हैं, एस्टीमेट से उनका मिलान किया। फर्श की रगड़ाई और पेंट संबंधित कार्य सही न होने पर वे सख्त हुईं और उन्होंने इसे दोबारा कराने के निर्देश दिए। साथ ही मैट के कार्य में भी तेजी के लिए कहा। विदित हो कि कबड्डी हाॅल का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। इसके निर्माण पर 2.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण को निर्देश दिए कि हॉल में और क्या-क्या कार्य करवाए जाने की आवश्यकता है, जिला खेल अधिकारी से बात कर उनकी मांग ले और उसका भी टेंडर लगाएं। सेक्टर-13 में शुरू हुए सड़क निर्माण का कार्य ठीक मिला। यहां 40 एमएम की बिटुमिन कंक्रीट की मजबूत लेयर बिछाई जाएगी। जेब्रा कॉसिंग, कैट आई और रोड मार्किंग के कार्य होंगे।
विज्ञापन


तालाब पर बनेगा गऊ घाट
दहा गांव में 40 लाख रुपये से पोंड के सुंदरीकरण के कार्य जायजा लिया। कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी को निर्देश दिए कि तालाब को अच्छे से आकार दें, ताकि देखने में सुंदर लगे। फिलहाल खोदाई का कार्य किया है। यहां पैदल पथ, लाइटिंग, हरियाली और गऊ घाट भी बनाया जाएगा। तालाब में आने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए फिल्टर चैंबर भी बनाए जाएंगे, जिससे भूजल पुनर्भरण होगा।
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने कर्ण कैनाल रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर डाले गए सब ग्रेड की गुणवत्ता और उसका लेवल चेक किया। वीरवार से ही इसके ऊपर पीसीसी यानी प्लेन सीमेंट कंक्रीट की लेयर बिछाने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद सीमेंट कंक्रीट की अंतिम परत बिछाई जाएगी। कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी व तकनीकी सलाहकार महीपाल सिंह को निर्देश दिए कि सड़क की पूर्ण निगरानी की जाए। गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाए, कहीं पर भी खामी नजर नहीं आनी चाहिए। कार्य को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें