फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम ने पकड़े 15 बेसहारा पशु

Sat, 26 Oct 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के लोगों की लंबे दिनों से चली आ रही मांग पर नगर निगम ने अब एक बार फिर शहर की सड़कों पर भटकते बेसहारा पशुओं को पकड़ने अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन शुक्रवार को छोटे व बड़े 15 पशुओं का पकड़ कर गोशाला भेजा गया है।

निगमायुक्त नीरज कादियान ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए सभी सफाई निरीक्षकों व सहायक सफाई निरीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया गया है।
विज्ञापन


सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का भय बना रहता है। दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था भी खराब होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए समय-समय पर ऐसे पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन


सड़कों व गलियों में भटकती गाय व नंदियों को पकड़कर फूसगढ़ स्थित नगर निगम की गोशाला व नंदीशाला में रखा जाता है। वहां उन्हें समय पर चारा इत्यादि दिया जाता है। सुबह व शाम, दोनों समय घूमने-फिरने के लिए उनके परिसर में ही मौजूद खाली जगह पर खुले में छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें