मीनू बांगड़
करनाल। कोरोना वायरस की रोकथाम और नागरिकों की हिफाजत के लिए जहां प्रशासनिक अमला अपने कर्तव्य पर डटा खड़ा है वहीं समाजसेवी भी इस मुहिम में कदमताल करते रहे और कोरोना यौद्धा के रूप में मैदान में डटे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं समाजसेवी नाहर सिंह कटारिया। वह लॉकडाउन के समय से ही ग्रामीणों को लगातार जागरूक करते रहे हैं।
उन्होंने शेखपुरा जागीर, नगला मिर्घान व नगला फार्म गांव में लॉकडाउन करवाकर ग्रामीणों को इसके मायने बताए। नगला मिर्घान व शेखपुरा जागीर में स्वयं स्प्रे पंप का इंतजाम कर गांव को सेनेटाइज किया ताकि ग्रामीण स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें। इन गांवों के रास्तों पर ठीकरी पहरा लगवाया। ग्रामीणों को ठीकरी पहरे के लिए प्रेरित किया ताकि कोई बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश ना कर सके।
उन्होंने अपनी टीम के साथ कोरोना जंग में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों, चिकित्सकों व सफाई कर्मचारियों का पुष्पवर्षा कर आभार व्यक्त किया जिन्होंने कोरोना के साथ जंग में डटकर मुकाबला किया है।