फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं रखें स्वास्थ्य का ख्याल

विज्ञापन
Dr. sonum gynecologist - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मीनू बांगड़ करनाल। गायनोकोलॉजिस्ट डा. सोनम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। सुरक्षित तरीके से सभी अपने काम भी कर रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। जब भी वह अपने घर के प्रांगण में निकलें तो सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें और मास्क भी लगाएं। नियमित स्वास्थ्य जांच भी करवाना जरूरी है। चिकित्सक ने जो भी हिदायतें दी हुई हैं वह जरूरी हैं। चाहे वह किसी भी तरीके से हों पूरी करनी चाहियें। शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है। इससे शरीर में संतुलन बना रहेगा। दिन में कम से कम आठ गिलास पानी अवश्य पीयें। घर पर बनाया जूस भी लें। कैल्शियम, आयरन, विटामिन जरूर लें। यदि महिला शाकाहारी है तो उसके लिए विटामिन बी-12 के लिए इंजेक्शन जरूरी होता है या फिर गोलियों का सेवन कर लें। यह खून बनाने में सहायक है। समय पर खान-पान जरूरी है। ऐसे समय में सामान्य खुराक से डेढ़ गुना अधिक खाना लेना चाहिये। पनीर, फल, दालें, हरी सब्जियां लें। सब्जी व फलों को आधा घंटा पानी में भिगोकर रख दें। फिर उन्हें सुखाएं। उसके बाद खाएं। घर से बाहर कतई ना जाएं। यदि कोई घर में आता है तो उससे दूरी बनाकर रखें। हो सके तो घर में जाते समय चप्पल दरवाजे से बाहर ही निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें