जिले में कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 296 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 266 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 24 की रिपोर्ट शेष है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक 6 पॉजिटिव केस पाए गए थे, जिनमें से 3 मरीज दूसरे टेस्ट होने पर नेगेटिव हो चुके हैं। सोमवार शाम तक 2 ही पॉजिटिव केस कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहूजा ने बताया कि तरावड़ी एरिया में एक लड़की की स्क्रीनिंग करने पर संदिग्ध पॉजिटिव पाए जाने पर दोबारा सैंपल, भगत फूल सिंह लैब खानपुर द्वारा मांगा गया था। इसकी रिपोर्ट अभी लंबित है, जबकि इसके परिवार के 10 सदस्यों के भी सैंपल लिए गए थे, उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
376 लोग अभी सविलांस पर : सीएमओ
सीएमओ के अनुसार, जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1012 हो चुकी है, जिनमें से 636 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं, 376 व्यक्ति अभी सर्विलांस पर हैं। इन 376 में से 190 व्यक्ति 14 दिन के सर्विलांस पर तथा शेष 186 व्यक्ति 28 दिनों के सर्विलांस पर हैं। ब्लॉक स्तर की टीमों द्वारा कुल 1 लाख 18 हजार 202 घरों का सर्वे किया गया है, जिनमें कुल 5 लाख 86 हजार 80 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई।