फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और बुजुर्गों की मौत, 50 नये केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। पहले के मुकाबले लोगों ने हाथ धोना बंद कर दिया है, दूसरा न ही लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पहले के मुकाबले सैनिटाइजर की बिक्री आधी से भी कम रह गई है। इसी कारण जिले में दोबारा से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मंगलवार को कोरोना से दो और बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि 50 नये केस सामने आए हैं। मंगलवार को 52 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 159013 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, इनमें से 112852 की रिपोर्ट नेगेटिव और 9766 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। 134 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 543 एक्टिव हैं तथा 9089 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं मंगलवार को हुई दो मौतों में इंद्री के राम लीला ग्राउंड निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-7 निवासी 88 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। इंद्री निवासी बुजुर्ग को 24 नवंबर को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। उनको बुखार था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसे पहले से ही बीपी और शुगर की शिकायत थी। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार, सेक्टर-7 निवासी बुजुर्ग को 27 नवंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था, टेस्ट कराने पर वह कोविड-19 पाजिटिव मिला। सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट दी गई, लेकिन हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई।
नौ विद्यार्थी और दो अध्यापक संक्रमित
मंगलवार को आए पॉजिटिव केसों में अलग अलग एरिया के विद्यार्थियों समेत दो अध्यापक शामिल हैं। इसके अलावा, कल्पना चावला मेडिकल कालेज का एक कर्मी, निर्मल विहार निवासी हरियाणा पुलिस का जवान, गांव कलवेहड़ी निवासी एक डाक्टर, सेक्टर-8 निवासी एक वकील, सेक्टर 4 निवासी हरियाणा पुलिस का एक जवान संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें