कोरोना के पॉजिटिव मरीज स्टाफ नर्स और किसान के बेटे की कोरोना वायरस की फाइनल रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है।
गांव रसीन निवासी 58 वर्षीय किसान के करोना पॉजिटिव होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई थी। इसके बाद जब उसके बेटे रविंदर का टेस्ट किया गया था वह भी करोना पॉजिटिव पाया गया, तभी से कल्पना चावल राजकीय मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था और उसका इलाज चल रहा था । इसी दौरान इलाज कर रही स्टाफ नर्स भी करोना पॉजिटिव पाई गई थी । उनका भी आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात 10 बजे जब उनकी फाइनल रिपोर्ट नेगेटिव आई तो शनिवार को अपना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा स्टाफ नर्स और किसान के बेटे को छुट्टी दे दी गई। और उन्हें घर भेज दिया गया। करोना की इस जंग में जीतने वाले दोनों स्टाफ नर्स और किसान के बेटे के परिजन काफी खुश हैं। जब वह घर लौटे तो घर में सभी के चेहरे खिल गए।