करनाल। जिले में सोमवार को कोरोना के दो नए केस आए हैं। वहीं ब्लैक फंगस के भी दो केस मिले हैं। अब तक जिले में कोरोना से 549 लोगों की जान जा चुकी है और ब्लैक फंगस से 68 लोग जान गवा चुके हैं। ब्लैक फंगस के अब तक 255 मामले आ चुके हैं। इनमें 16 का इलाज कल्पना चावला मेडिकल कालेज में चल रहा है और 70 को छुट्टी दी गई है, 72 को रेफर किया गया है। कोरोना के जिले में अब तक 437290 लोगों के सैंपल लिए गए इनमें 396548 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 39975 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 39400 मरीज ठीक होकर घर चले गए। 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले का पॉजिटिविटी रेट 7.22 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.56 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। संवाद