फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो और संदिग्ध केस भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते भारत सरकार की ओर से वापस बुलाए गए नागरिकों में से 84 करनाल के हैं। इन सभी का मेडिकल परीक्षण किया जाना है। इनमें से 76 लोगों का स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया है। वीरवार को चीन से लौटे एक परिवार ने कल्पना चावला मेडिकल कालेज के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पूरे परिवार का मेडिकल कालेज में परीक्षण किया गया। इस दौरान भाई-बहन में बुखार पाया गया, जिन्हें अस्पताल के आइसोलेटेड वार्ड में अलग-अलग भर्ती किया गया है। साथ ही दोनों का ब्लड सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजा गया है। मामला सामने आने के बाद दोपहर में सीएमओ ने आपात बैठक बुलाकर कोरोना वायरस की तैयारियों की नए सिरे से समीक्षा की, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में एक भी केस नहीं आया सामने
सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने वीरवार दोपहर को ट्रेनिंग सेंटर में सभी उप सिविल सर्जन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में सीएमओ ने सभी के साथ कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू के बारे में विस्तार से चर्चा की। सीएमओ ने कहा कि अभी तक जिले में एक भी कोरोना वायरस का केस सामने नहीं आया है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है और न ही अफवाहों पर विश्वास करें। साथ ही, वर्तमान स्थिति बताते हुए निर्देश दिए कि यदि आपके क्षेत्र में कोई भी जुकाम, बुखार के केस आते हैं, तो उनका खास ध्यान रखें। लोगों को भी इनके बारे में जागरूक करें। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों अनुसार पूरा करने के भी निर्देश दिए। सीएमओ ने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।
76 से संपर्क साधा, हालात सामान्य : सीएमओ
सीएमओ डा. अश्वनी ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जो 84 यात्रियों की सूची जारी की गई थी, उसमें से 76 यात्रियों से संपर्क किया गया है। इन सभी की स्थिति संतोषजनक है। इसके अतिरिक्त 10 ऐसे व्यक्ति हैं जो चीन जाकर आए थे, इसकी सूचना उन्होंने खुद स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके दी।
विज्ञापन

24 घंटे निगरानी को टीम तैनात : डा. दुरेजा
इस बारे में मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने बताया कि चीन से आए दो बच्चों को बुखार है। दोनों को अलग अलग वार्ड में रखा गया है। साथ ही अलग से डाक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है, जो 24 घंटे बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखेगी। दोनों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। बच्चों को बुखार है, लेकिन घबराने की बात नहीं है, क्योंकि ये परिवार चीन ने वुहान शहर के सैकड़ों किलोमीटर दूर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें