फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान नहीं होने पर निगम कार्यालय के बाहर कॉपी फूंकी

Thu, 04 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कॉपी फूंकते सुरेश नारंग और हरबेल मक्कड़। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
विज्ञापन
पानीपत। सीएम विंडो पर शिकायतों का समाधान नहीं होने पर समाजसेवी सुरेश नारंग और हरबेल मक्कड़ ने नगर निगम के देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय के बाहर शिकायतों की कॉपी फूंक दी। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी बरतने के आरोप लगाए। सुरेश नारंग ने निगम अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है। इस समय तक समस्या का समाधान नहीं होने पर दो घंटे नगर निगम कार्यालय की छत पर तपस्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुरेश नारंग ने बताया कि नगर निगम में समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनको मजबूरीवश सीएम विंडो में शिकायत लगानी पड़ती है। अधिकारी इसके बाद भी काम नहीं करते। वे अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। उनकी कई शिकायतों का पिछले कई सालों से समाधान नहीं किया जा सका है। इससे जनता भी परेशान हो रही है। सीएम विंडो पर भी इनका समाधान न होने पर मन दुखी है। अधिकारी और सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन केवल बैठकों तक सीमित हैं। हरबेल सिंह मक्कड़ व गुलशन सपड़ा ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता को बहुत कम बुलाया जाता है। अधिकारी अपने स्तर पर ही समाधान लिख देते हैं।
विज्ञापन

सुरेश नारंग ने बताया कि अधिकारी 15 दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो वे नगर निगम की छत पर हर रोज दो घंटे तपस्या करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें