फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला कुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 स्थित वीरू कॉलोनी में एक कुक कमरे में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-32,33 थाने के जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि 42 वर्षीय रामप्रसाद मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ करनाल में रहता था लेकिन काफी समय से उसका परिवार नेपाल गया हुआ है। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी वीरू कॉलोनी में एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान मालिक ने बताया कि रामप्रसाद कुक का काम करता था। वह पिछले दो दिनों से वह काम पर ही नहीं गया और न ही उसके कमरे का दरवाजा खुला। जब उन्होंने उसका कमरा देखा तो वह अंदर से बंद था। वे उसके रिश्तेदार को बुलाकर लाए और कमरा खोलकर देखा तो पता चला कि रामप्रसाद फंदे से लटका हुआ है। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल इस मामले में सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें