बस स्टैंड स्थित रोड़ धर्मशाला में एक कुक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने एमडी गुलिया सेफ नाम के व्यक्ति को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। उसी से परेशान होकर वह सुसाइड कर रहा है। पुलिस ने आरोपी एमडी गुलिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली के बदरपुर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका भाई विजय सिंह ईबोला क्लब करनाल में करीब 6 महीने से कुक का कार्य करता था। 5 फरवरी को उसका भाई दिल्ली आया था। 10 फरवरी को वह वापस करनाल चला गया था। जो कि रोड़ धर्मशाला में किराए के कमरे में रहता था। आज उसे सूचना मिली कि उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई का शव पंखे से लटका मिला और उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसपर लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार एमडी गुलिया सेफ है। वह उसे परेशान करता था।