फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुसगढ़ में फिर हुई महापंचायत, पुलिस के प्रति किया रोष प्रकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों फूसगढ़ स्थित वाल्मीकि बस्ती के घरों में हुई तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में रविवार को समाज के लोगों ने दोबारा महापंचायत की। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे। महापंचायत में समाज के लोगों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन में पुलिस प्रशासन ने 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह आंदोलन की नई रूपरेखा बनाएंगे। वहीं सीएम के राजनीतिक सचिव ने कहा कि जिनके घरों में तोड़फोड़ हुई उन 15 पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल गांव की चौपाल में समाज के लोगों का आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। समाज की तरफ से जो मांगें रखी गई हैं, वो सरकार तक पहुंचाई जाएंगी और पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। वहां मौजूद करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना के तहत इस गांव के 15 पीड़ित परिवारों के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा पीड़ित परिवारों के घरों में मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा तथा टूटे घरेलू सामान की भरपाई करवाई जाएगी। डीएसपी जगदीप दूहन ने बताया कि पीड़ित परिवारों द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर के तहत 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से एक आरोपी एक दिन के रिमांड पर व पांच आरोपी तीन दिन के रिमांड पर हैं।
महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए फूंसगढ़ के रामकुमार वाल्मीकि ने कहा कि एफआईआर में दर्ज सभी 37 लोगों की जल्द गिरफ्तारी हो। उनके हथियार लाइसेंस रद्द होने चाहिए। सुरक्षा के लिए समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा हथियार लाइसेंस जारी करव्राए जाए। गांव में शराब के अवैध खुर्दे बंद हो।
विज्ञापन

घर पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा
पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों की टीम के साथ फूंसगढ़ गांव के पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर आगजनी व तोड़फोड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नुकसान का सही आकलन कर पीड़ितों की मदद की जाए।
मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, वाल्मीकि समाज की ओर से रघुमल भट्ट, जोगिंद्र घोघड़ीपुर, पाला राम दादुपुर, सुभाष बुम्बक, राजू संगोई, संजय व रतन मॉडल टाउन, अमित बड़सत, सुखबीर जोन, महाबीर फौजी, दलीप कंडारा यमुनानगर, भारतभूषण टांक जींद सहित प्रदेश भर से विभिन्न वाल्मीकि समाज के संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें