फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना रैली में काले झंडे दिखाएंगे अनुबंधित अध्यापक

Fri, 08 Nov 2013 04:48 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान होकर सरकारी स्कूलों में अनुबंध के आधार पर कार्यरत कंप्यूटर अध्यापक और लैब सहायक दस नवंबर को गोहाना में होने वाली कांग्रेस की रैली में प्रदेश सीएम को काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन


इन अनुबंधित अध्यापकों का कहना है कि बीते 18 माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। दिस बजह से कर्मचारियों में रोष है। इसी वजह से अनुबंधित अध्यापकों ने गांव जाणी में सरकार विरोधी प्रर्दशन करते हुए नारेबाजी की और मुख्यमंत्री की गोहाना रैली में काले झंडे लहराने का एलान किया।

इस बारे में हरियाणा राजकीय कंप्यूटर अध्यापक और लैब सहायक संघ के बैनर तले खंड प्रधान जसबीर जाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील गोंदर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नही माना तो गोहाना शक्ति रैली में प्रदेश भर के कंप्यूटर अध्यापक और लैब सहायक काले झंडे दिखा कर अपने गुस्से का इजहार करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से मिल कर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इसलिए मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे चुप नही बैठेंगे।

इस अवसर पर राजेश, जसबीर, प्रमोद, जसमेर सिंह, विनोद कुमार, संजीव, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, मोहन लाल, मनोज व विशाल सहित कंप्यूटर अध्यापक और लैब सहायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें