फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेंडरों से बच रहे ठेकेदार, अधर में लटकीं परियोजनाएं

Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गोविंदपुरी रोड पर टूटी सड़क व सड़क किनारे फैली बजरी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में विकास कार्यों की रफ्तार इन दिनों धीमी पड़ गई है। नगर निगम की ओर से जारी किए जा रहे टेंडरों में ठेकेदारों की रुचि न होने के कारण कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। हालात यह हैं कि निगम को बार-बार टेंडर रिकॉल करने पड़ रहे हैं, जिससे न केवल योजनाएं विलंबित हो रही हैं, बल्कि शहर की मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
नगर निगम की ओर से वार्ड-13 में गलियों और नालियों के निर्माण, वार्ड 20 में सीसी रोड और आरसीसी नाले सहित अन्य कई वार्डों में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए थे। लेकिन ठेकेदारों के सामने न आने के कारण इन टेंडरों को रद्द करके दोबारा लगाना पड़ा। इसी तरह रेलवे स्टेशन रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के नवीनीकरण के लिए करीब 26 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है लेकिन इसके लिए भी कोई ठेकेदार आवेदन नहीं कर रहा है इसलिए अब दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। नगर निगम कार्यालय की स्थिति पहले से ही जर्जर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या से कर्मचारी और आमजन दोनों परेशान होते हैं। इसकी मरम्मत के लिए भी कोई ठेकेदार आगे नहीं आया है। शहर में मधु चौक से नेहरू पार्क, मॉडल टाउन होते हुए वर्कशॉप रोड तक सड़क निर्माण की योजना भी ठेकेदारों की कमी के कारण अटकी हुई है। इस परियोजना पर भी लगभग 26 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें