फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दावेदारों की बढ़ीं धड़कनें, कल आ सकती सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा में मेयर पद के लिए 17 तो कांग्रेस में अब तक आए पांच आवेदन, आज भी लिए जाएंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा व कांग्रेस की टिकट पर मेयर चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। क्योंकि नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब सभी को पार्टी के टिकट का इंतजार है। भाजपा की ओर से टिकट के इच्छुक नेताओं के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रक्रिया जारी है।

कांग्रेस में आज आवेदन का अंतिम दिन है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, भाजपा की ओर से मेयर व पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची वीरवार तक जारी हो सकती है। इसी तरह कांग्रेस नेताओं को 14 फरवरी तक सूची जारी होने का अनुमान है। क्योंकि नामांकन भरने के लिए भी केवल चार दिनों का ही समय है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से 17 लोगों ने मेयर पद के लिए आवेदन किया है। इसी तरह कांग्रेस में अब तक पांच आवेदन आए हैं। अभी एक दिन का समय और है, ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। विदित हो कि करनाल निगम में मेयर के पद पर दो बार रेणू बाला गुप्ता ने जीत दर्ज की। दोनों बार सीट महिला के लिए आरक्षित थी। इस बार सीट सामान्य होने के कारण पुरुष भी इस पद के लिए टिकट की दौड़ में शामिल हुए हैं।

पार्टियों की ओर से एक ही उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाना है, ऐसे में इच्छुक अन्य नेता नाराज न हो जाएं। इसके लिए भी पार्टी पदाधिकारियों ने कमान संभाली है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता और विधायक जगमोहन आनंद भी कार्यकर्ताओं की बैठकें करके उनमें जोश भर रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस में भी बैठकों का दौर जारी है।

इस पार्टी के ये हैं दावेदार
भाजपा : करनाल नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा के दावेदार निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, मोनिक गर्ग, भारत भूषण कपूर, निशांत शर्मा शानू, योगेश बुघरा, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के पुत्र संजीव मेहता, पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, अनूप भारद्वाज, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना, डॉ. मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह दादूपुर, योगेश, आशा गोयल और विनय पोसवाल ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


- कांग्रेस : करनाल नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस में पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा, गुरविंद्र कौर, साहिल शर्मा, अशोक खुराना और गौरव शर्मा ने आवेदन किया है। जबकि 20 वार्ड पार्षद के लिए 32 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें