फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खपत घटी, फिर नहीं थम रहे कट, हर घंटे 10 शिकायतें

Sun, 14 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बिजली निगल कार्यलय करनाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मौसम में परिवर्तन के साथ बिजली खपत घटी है। लेकिन कट कम नहीं हुए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतें कम होने की जगह बढ़ रही हैं। स्थिति यह है कि हर घंटे औसतन 10 शिकायतें आ रही हैं। दिसंबर में अब तक 2,168 शिकायतें आ चुकी हैं। सबसे ज्यादा 716 मेरठ रोड डिवीजन की हैं।नवंबर माह में 18 सब डिवीजनों से कुल 6,853 शिकायतें आई थीं। नवंबर में भी सबसे ज्यादा 1400 शिकायतें मेरठ रोड की थीं। 1297 शिकायतें नेवल सब डिवीजन से संबंधित रहीं। निगम की ओर से 1647 शिकायतें एक घंटे में, 1303 एक से दो घंटे में, 1122 शिकायतें दो से तीन घंटे में, 1438 तीन से चार घंटे में और 1343 शिकायतों का समाधान चार घंटे में किया गया।
दिसंबर माह में अभी तक 2168 में से 2128 का समाधान हो चुका है। लंबित 40 शिकायतें बिल संबंधित हैं। एक दिसंबर को कुल बिजली लोड 82.30, दो को 86.14, तीन को 84.70, चार को 83.48, पांच को 84.71, छह को 81.87, सात को 80.45 लाख यूनिट दर्ज किया गया। खपत घट रही है जबकि कट लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले के अलग-अलग जगहों पर 33 फीडरों पर 3-4 घंटे के कट रहे। मंगलवार को शहर के छह फीडरों पर 3 से 4 घंटे के कट रहे। बुधवार को शहर के मुख्य दो फीडरों की लाइट बंद रही। वीरवार को शहर के छह फीडरों से 3 से 4 घंटे के कट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल शहर से 237 शिकायतें
सब डिविजन शिकायतें
निसिंग 97

असंध नंबर-1 66

असंध नंबर-2 24

करनाल सिटी 237

मेरठ रोड 716

माडल टाउन 266

नेवल 259

रामनगर 73

सब अर्बन करनाल 210

भादसो 02

गढ़ी बीरबल 13

इंद्री 09

नीलोखेड़ी 13

तरावड़ी 14

घराैंडा सिटी 78

जुंडला 22

मूनक 21

सब अर्बन घराैंडा 48


-सर्दी में बिजली की खपत चाहे घरेलू हो या कृषि (एपी) घट जाती है। इस कारण से जिले में बिजली लोड भी घट गया है। इस कारण से निगम की ओर से सर्दी के माैसम में लाइनों की मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इस कारण भी कटों की संख्या बढ़ जाती है। इसका समाधान कराया जाएगा। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, यूएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें