फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में ध्वस्त किए निर्माण

विज्ञापन
जेसीबी से सड़क अखाड़ता चालक। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर बुधवार को एक बार फिर जिला योजनाकार की टीम ने कार्रवाई की। फूसगढ़ गांव के पास दो जगह करीब साढ़े पांच एकड़ जमीन में काटी गई दो कॉलोनियों समेत कैलाश गांव में करीब सात एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। डीपीसी, चहारदीवारी, सड़कों और सीवरेज के नेटवर्क को उखाड़ा।
विज्ञापन



जिला योजनाकार की टीम ने पहली कार्रवाई गांव फूसगढ में सेक्टर-33 के पीछे करीब तीन एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की। वहां सभी पक्की सड़कों व सीवरेज नेटवर्क को ध्वस्त किया। दूसरी कार्रवाई गांव फूसगढ में स्काई हाई कॉम्पलेक्स के पीछे स्थित करीब ढाई एकड़ जमीन में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर की। सभी डीपीसी, चहारदीवारी एवं पांच अन्य निर्माण को तोड़ा। तीसरी कार्रवाई करीब सात एकड़ में कैलाश गांव में हाॅकी स्टेडियम पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर की गई। सभी कच्ची सड़कों और डीपीसी को तोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें