संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से असंध में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। असंध कस्बे में शुक्रवार को अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर निर्माणाधीन मकान, डीपीसी व सीवर नेटवर्क तोड़कर कॉलोनी को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि यह अवैध कॉलोनी करीब तीन एकड़ में असंध बाईपास पर बस स्टैंड के पीछे गीता कॉलोनी के साथ तैयार की जा रही थी। कॉलोनी एक निर्माणाधीन मकान, आठ डीपीसी, एक सीवर नेटवर्क व सभी कच्ची सड़कों को तोड दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनकार, करनाल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना असंध की पुलिस मौजूद रही।
जिला नगर योजनाकार ने लोगो से अपील कि की कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण न करें। अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों को लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद कॉलोनाइजरों लोगों में अपने झांसे में ले लेते है। कॉलोनाइजर अपनी हरकतों से नहीं मानते है तो उनके मुकदमे दर्ज करवाएं जाएंगे।