करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को पुलिस बल के सहयोग से दो अवैध कालोनियों और एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई काछवा रोड स्थित काटी जा रही करीब 1.5 एकड़ की अवैध कॉलोनी में की गई।
टीम ने कॉलोनी की सभी सड़कों के साथ यहां बनाए गए प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया। दूसरी कार्रवाई सैदपुरा गांव में काटी जा रही करीब 3.5 एकड़ कॉलोनी में की गई। टीम ने यहां 12 डीपीसी और सभी सड़कों को ध्वस्त कर दिया। तीसरी कार्रवाई पुंडरक गांव में करीब 900 वर्ग मीटर में तैयार किए जाए रहे एक अवैध गोदाम पर की गई। टीम ने इसे भी ढहा दिया।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि कोई भी अवैध कालोनी काटेगा या निर्माण करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।