फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सख्त एक्शन न ले,गांवों में दुकानें भी खुलें

विज्ञापन
मीडिया से रूबरू होते हुए कोरोना वायरस के दौरान लोगों से घर पर रहने और एक दूसरे से दूरी बनायें रखने की अपील करते हुए असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
असन्ध के हल्का विधायक शमशेर गोगी ने कहा कि जनता कोरोना से वैसे ही बंद मे दुःखी है,। ऐसे में पुलिस सख्त कारवाई न करे। उन्होंने आज मार्केट कमेटी मे अधिकारी, पुलिस विभाग से डी एस पी, सचिव कमेटी कृष्ण कुमार को भी कहा कि सभी मोदी जी की अपील का समर्थन करे, लॉकडॉन ही बचा सकता है परंतु इस लॉक मे पुलिस, एसडीएम किसी को लाठियों से न मारे, यह गलत संदेश जाता है। गोगी ने कहा कि लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके मे सभी दुकानें बन्द नही करनी चाहिए थी । आने वाली गेहूँ की फ़सल के लिए भी सरकार को उचित प्रबन्ध अभी से करने चाहिए क्योंकि फसल अगले सप्ताह पक जाएगी और किसान, आढ़तीयो को कोई दिक्कत न आए। अभी से करने होगी व्यवस्था। उनके सामने लोगो ने आरोप भी लगाए कि जनता को पिटने के बाद जाने का कारण पूछते है। इस पर उन्होंने डीएसपी को कहा कि ऐसा करना बन्द करे, जनता को दुःखी न करे। इस मौके पर युवा समाजसेवी सरदार रुपिंदर नरूला, सुरजीत राणा, जितेंद्र चोपड़ा, पदम गुप्ता, अंकुर मित्तल, सरदार गुलाब थल आदि गणमान्य व्यक्ति उनके साथ मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें