फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में लॉकडाउन तोड़ रही भीड़, राशन की दुकानों पर लगी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राशन की दुकानों पर उमड़ी अपार भीड़ ने शहर में लॉकडॉउन को तोड़ने का काम किया। बुधवार को राशन की दुकानें खुलते ही शहर के कई मोहल्लों में जबरदस्त भीड़ लग गई। लॉकडाउन की वजह से शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। हाल ही में सुभाष नगर मैं कोरोना के पॉजिटिव छह केस मिलने से सनसनी फैल गई थी। एडीजी ने एसएसपी को आदेश दिए हैं कि हर हाल में लॉकडाउन का पालन किया जाए किसी भी सूरत में लोग बाजार या मोहल्लों में भीड़ न लगाएं। पुलिस इस पर अमल भी कर रही है। बावजूद बुधवार को राशन की दुकान खुलते ही लोग इस कदर उमड़े कि बदइंतजामी फैल गई। शहर के श्यामगंज, मीरा की पैठ, मलकपुर समेत कई हिस्सों में राशन की दुकानों पर काफी भीड़ लगी थी। लोग लाइन लगाने की बजाय एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। कोटेदार उनसे आग्रह कर रहे थे पर भीड़ की वजह से कोई उनकी बात नहीं सुन रहा था। ऐसे में वायरस का खतरा और बढ़ गया है। बायोमैट्रिक सिस्टम से ही खतरा - राशन की दुकानों पर अभी भी राशन देने का काम बायोमैट्रिक सिस्टम से किया जा रहा है। एक ही मशीन पर कई लोगों के अंगूठे लगने से कोरोनावायरस के प्रसार का खतरा बढ़ गया है। कोटेदारों का कहना था कि सरकार को इस बारे में ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें