फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिपाही ने काट दिया 51 हजार का चालान, एसएचओ बोले- उसे अधिकार ही नहीं

विज्ञापन
बूलट बाइक का चलन करता हरियाणा पुलिस का सिपाही स्वंय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को हरियाणा पुलिस के एक सिपाही ने मॉडिफाइड बुलेट का 51 हजार रुपये का चालान काट दिया। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, ट्रैफिक सिटी एसएचओ रामलाल ने कहा कि संबंधित सिपाही को चालान काटने का अधिकार नहीं है।

ट्रैफिक थाना शहर के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बुलेट जब्त की थी। वीडियो में सिपाही पवन चालान की पूरी प्रक्रिया करते दिख रहे हैं। एसएचओ रामलाल ने बताया कि पवन केवल हेल्पिंग हैंड है और वह चालान नहीं काट सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कर्मचारी अधिकृत नहीं तो 51 हजार रुपये का चालान कैसे काटा गया। गश्त के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रही एक मॉडिफाइड रॉयल एनफील्ड बुलेट को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लंघन के कारण
जांच के दौरान बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। इसके साइलेंसर को मॉडिफाई किया गया था, जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी। बाइक पर अवैध प्रेशर हॉर्न भी लगा हुआ था। सिपाही पवन ने वीडियो में बताया कि बाइक चालक के पास पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा, बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग भी की जा रही थी। इन सभी उल्लंघनों के चलते बुलेट जब्त कर 51 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें