फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामों पर जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कशॉप मंडल का अध्यक्ष बनने पर किया शुभम राणा का किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। जिमखाना क्लब में वार्ड 22 की विभिन्न कालोनियों और गोबिंदपुरा गांव के लोगों ने हाल में सर्वसम्मति से चुने गए मंडल अध्यक्ष शुभम राणा का स्वागत किया। शुभम राणा ने कहा कि निगम चुनावों में चारों वार्डों में कमल खिलाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताना उनकी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश त्यागी ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहता है। इस दौरान भाजपा नेता सुमन बहमनी, देवकी नंदन, अलका दहिया, केपी सैनी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव गोबिंदपुरा, गोल्डनपुरी, संजय विहार, गोविंदपुरी, विकास नगर, चोपड़ा गार्डन, त्यागी गार्डन और बैंक कॉलोनी से अनेक मौजिज लोगों ने स्वागत समारोह में भाग लिया और मेयर पद के प्रत्याशी के लिए सुमन बहमनी और वार्ड 22 से पार्षद पद के लिए अलका दहिया के नामों पर सहमति जताई। दोनों को निगम चुनावों में विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कमाडेंट बीके मेहता, उद्यमी अंकुर जैन, सुभाष कांबोज, सतपाल बहमनी, कैप्टन दिनेश बक्शी, गोपाल शर्मा, वीरेश कांबोज, प्रेम शर्मा, ओमप्रकाश त्यागी आदि ने अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें