फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ताला लेकर लघु सचिवालय पहुंचे कांग्रेसी, विरोध प्रदर्शन, नोकझोंक

Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लघु सचिवालय में सरल केंद्र में 25 लाख रुपये की चोरी की वारदात को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए। उन्होंने इस पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। ताला हाथ में लेकर पहुंचे कांग्रेसियों को उपायुक्त कार्यालय गेट पर पुलिस ने रोका तो तीखी नोकझोक हो गई। बाद में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद कांग्रेसियों ने डीसी कार्यालय में ताला लगाने की मांग करते हुए कार्यालय का ताला भेंट करने का एलान किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को मजबूत ताला लेकर डीसी को देन के लिए पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ताला लेकर डीसी कार्यालय के लिए चले तो पुलिस ने गेट बंद कर दिए। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट को प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, कोऑर्डिनेटर रघबीर संधु व महिला प्रधान उषा तुली ने कहा कि अगर प्रशासनिक अधिकारी लोगों के पैसों को सुरक्षित नहीं रख सकते और जिला सचिवालय का संचालन करने की जिम्मेदारी नहीं उठा सकते।
उन्होंने कहा कि सरल केंद्र जोकि डीसी कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे स्थित है। वहां 25 लाख रुपए की चोरी हो गई। हैरानी की बात है कि जहां अक्सर पुलिस का पहरा रहता है। अलग-अलग कार्यालयों के बाहर चौकीदार भी रहते हैं। साथ में कोर्ट परिसर भी है। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। कहा कि शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ रही है। इस दौरान गगन मेहता, दलबीर सिंह व रेणु दुआ ने लोगों से आह्वान किया है कि कांग्रेस का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें