फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुर्सी घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई हुई तो कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। नगर पालिका असंध में हुए कुर्सी घोटाले में जिला नगरायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के रिपोर्ट देने के महीनेभर बाद भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस पर कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान रजत लाठर ने बताया कि असंध नगर पालिका के कुर्सी घोटाले में जिला नगरायुक्त एवं करनाल की निगमायुक्त ने 25 अगस्त को एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजकर पालिका अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और सुपरवाइजर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की थी। रजत लाठर ने मांग की कि सिर्फ डिबार करना कोई समाधान नहीं है, ठेकेदार और अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब आठ हजार रुपये प्रति कुर्सी का घोटाला पाया गया था। यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती तो 30 सितंबर के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ता असंध नगर पालिका में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें