फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अपनी लंबित मांगों के लिए धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) जिला अध्यक्ष पराग गाबा धरने स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर मेहनतकश वर्ग की आवाज बनकर उनके सम्मान, अधिकारों और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी केवल शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज की मूलभूत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने वाले कर्मयोगी हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी इन सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित रखने में अतुलनीय योगदान दिया। जब पूरा समाज संकट से जूझ रहा था, तब सफाई कर्मचारियों ने नि:स्वार्थ सेवा, समर्पण और साहस का परिचय देकर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव बहन शारदा, एसकेएस सेवा राम, वीरभान विद्लान, राजकुमार दिल्लौद, जिला उपप्रधान जोगिंदर वाल्मीकि सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें